Monday, October 19th, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर: रायपुर नगर निगम जोन-10 के लोगों ने ली शपथ, 2047 तक बनाएंगे विकसित राष्ट्र

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केन्द्र सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 के सांस्कृतिक भवन गांधी चौक देवपुरी में शिविर लगाया गया। इस शिविर में रायपुर सांसद सुनील सोनी शामिल हुए। इस दौरान लोकसभा सांसद सोनी ने शासकीय विभागों की ओर से लगाए स्टॉलों में जाकर निराक्ष्ण किया।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की लोकहितौषी योजना है, जिससे आम नागरिक सीधे लाभान्वित हो सकते हैं। ऐसे योजनाओं की जानकारी प्रदान करें और उनका लाभ कैसे लें उसकी प्रक्रिया के बारे में बताएं। शिविर में  2130 पात्र नागरिक केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत किए गए। जन स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में 1615 नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। 780 नागरिकों ने साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। शिविर में पीएम विश्वकर्मा योजना से पात्र 25 नागरिक एवं पीएम उज्जवला योजना से 350 पीएम स्वनिधि योजना से 29, आयुष्मान भारत योजना से 61, आधार कार्ड अपडेटेशन योजना से 35 नागरिकों का पंजीकरण कराया गया। शिविर में 72 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी में सफलता की कहानी सुनाई, जबकि 125 नागरिकों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू एवं जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 

#developed nation#people took oath#Sankalp Yatra Camp

Source : Agency

पाठको की राय