Sunday, October 25th, 2026

नेशनल लॉ प्रवेश परीक्षा में देवांशी ने देश में हासिल किया 11वां स्थान

रायपुर
देश में 22 नेशनल लॉ स्कूल है, जिसमें बैंगलोर प्रथम स्थान पर है। वहीं रायपुर की कु. देवांशी शुक्ला ने अखिल भारतीय स्तर पर 27वां एवं नेशनल लॉ स्कूल दिल्ली की प्रवेश परीक्षा में देश में 11 वां स्थान हासिल किया है। कु. देवांशी शुक्ला ने कक्षा 10वीं से ही कैरियर लॉन्जर रायपुर के संचालक शैलेन्द्र सिंह एवं प्रियंका सिंह के उत्कृष्ट मार्गदर्शन में ये उपलब्धि हासिल की है। देवांशी शुक्ला अपने माता-पिता एवं कैरियर लॉन्जर के संचालक के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। डॉ. रमन सिंह ने कु. देवांशी शुक्ला के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

 

#Devanshi

Source : Agency

पाठको की राय