रेलवे स्टेशन के सुविधा केंद्र में पंजीयन, होम क्वारंटाइन हेतु देवकान्त होंगे नोडल अधिकारी
रायपुर
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ एस भारतीदासन ने राज्य शासन के निदेर्शानुसार रेलवे के माध्यम से यात्रा कर रायपुर आने वाले यात्रियों के लिए सुविधा केंद्र में पंजीयन, होम क्वारंटाइन/संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र आवंटन तथा राज्य शासन द्वारा जारी गाइड लाइन अनुसार अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु देवकान्त साहू,प्राचार्य, महिला आई.टी.आई. सड्डू रायपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उन्होंने 15 अधिकारी/ कर्मचारी को उनके सहयोग के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में कार्य करने हेतु आदेशित किया है। निदेर्शानुसार कोविड-19 जाँच एवं अन्य आनुषांगिक कार्यवाही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर द्वारा सुनिश्चित की जावेगी। नोडल अधिकारी कार्य-भार की आवश्यकतानुसार स्टाफ को रोटेशन में कर्तव्य-दायित्व सौंप सकेगें। आम जनता हेतु यह व्यवस्था 27 अप्रैल से लागू होगी, नोडल अधिकारी इसके पूर्व समस्त आवश्यक तैयारी/मॉकड्रिल किया जाना सुनिश्चित करेगें।

पाठको की राय