Thursday, October 22nd, 2026

कुल्हाड़ी, डंडों से वार बदमाशों ने की देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन की हत्या

कोटा
सनसनीखेज वारदात चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा कस्बे से सामने आई है। यहां सैलून की दुकान पर बैठें हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन की हत्याकर दी। बताया जा रहा है कि कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और डंडों से लेस होकर आए 8 से 10 हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपित मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। तो वहीं, इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को शक है कि देवा गुर्जर के विरोधी गैंग ने घटना को अंजाम दिया है। देवा गुर्जर की हत्या गैंगवार का नतीजा है। हालांकि, अभी किसी गैंग का नाम सामने नहीं आया है। हालांकि, वारदात की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल की मोर्चरी के आगे भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

 देवा गुर्जर की हत्या के बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। आपको बता दें कि देवा गुर्जर कोटा के आरकेपुरम थाना का हिस्ट्रीशीटर था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वारदास 04 अप्रैल की देर शाम को हुई। उस समय देवा गुर्जर कोटा बेरियल चौराहे पर सैलून की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान करीब एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने सैलून की दुकान में घुसकर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वारकर देवा गुर्जर की हत्या कर दी। अचानक हुई इस वारदात से आसपास के व्यापारी सहम गए और वहां अफरातफरी मच गई। कोई कुछ समझता इससे पहले ही हमलावर वारदात को अंजाम देकर अपने वाहनों में बैठकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देवा गुर्जर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमबीएस अस्पताल में रखवाया।
 

 

#देवा गुर्जर

Source : Agency

पाठको की राय