Tuesday, October 20th, 2026

कड़ाके की ठंड व कोरोना का खौफ फिर भी तैयारी में मस्त हैं छत्तीसगढ़ की टीम

रायपुर
नई दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं दूसरी ओर कोरोना का खौफ भी है। लेकिन देशभक्ति का जज्बा लिए अपनी ड्यूटी का निवर्हन करने देश भर से वे कलाकार भी जुटे हैं जिन्हे 26 जनवरी को राजपथ पर अपने प्रदेश की झांकी के साथ कदमताल करना है। छत्तीसगढ़ से गए दल अपने टीम लीडर तेज सिंह भुवाल के नेतृत्व में विजयपथ पर रिहर्सल के दौरान की तस्वीर साझा करते हुए बता रहे हैं कि वे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और अपने प्रदेश छत्तीसगढ़ का मान सम्मान बढ़ाने के लिए भरपूर मेहनत के साथ तैयारी में लगे हुए हैं। गोधन न्याय योजना अब पूरे देश में ख्याति अर्जित कर चुकी है और अन्य  प्रदेश भी अब इसका अनुसरण करने लगे हैं। ऐसे में इस विषय पर आधारित झांकी लेकर वे दिल्ली में मौजूद हैं।

भिलाई के लोक वाद्य संग्राहक कलाकार रिखी क्षत्रिय और उनकी टीम का प्रदर्शन देखेगा समूचा देश। इस बार गणतंत्र दिवस के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी गोधन न्याय योजना का चयन किया गया है। झांकी के साथ प्रस्तुति के लिए दल में रिखी के साथ बालोद जिले के कुलदीप सार्व, केंवरा सिन्हा, जया ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, दुर्ग जिले से संजीव, साधना, नेहा,नारायणपुर से जैतूराम,सुमित्रा गसनी,जगौती, व सुनीता हैं। जनसंपर्क विभाग रायपुर  से दल प्रमुख तेज सिंह भुवाल हैं। झांकी में बस्तर के पारंपरिक नृत्य काकसाड़ प्रस्तुत करते नजर आएंगे। छत्तीसगढ़ दल को शुभकामनाएं।

 

#Corona#team

Source : Agency

पाठको की राय