Saturday, October 24th, 2026

उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री को अगला विदेश सचिव नियुक्त किया गया

नई दिल्ली
उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) विक्रम मिस्री को शुक्रवार को अगला विदेश सचिव नियुक्त किया गया। 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी मिसरी को 15 जुलाई से इस पद पर नियुक्त किया गया है। वे विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लेंगे, जिन्हें इस साल मार्च में छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।

यह नियुक्ति 15 जुलाई से प्रभावी होगी
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप एनएसए मिसरी की विदेश सचिव के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 15 जुलाई से प्रभावी होगी। इसने डिप्टी एनएसए के रूप में मिसरी के कार्यकाल को भी कम करने को मंजूरी दे दी।

 

 

#Vikram Misri

Source : Agency

पाठको की राय