Tuesday, October 20th, 2026

पहली बार कवर्धा आ रहे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, जन संवाद कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

कबीरधाम.

रधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक शनिवार को अपने शहर कवर्धा के दौरे पर रहेंगे। वे पहली बार डिप्टी सीएम बनने के बाद आ रहे हैं। इस दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं और शहर के लोगों द्वारा तैयारी चल रही है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के जारी शेड्यूल के अनुसार, आज शनिवार सुबह 10 बजे रायपुर से निकलेंगे। कवर्धा में दोपहर तीन बजे गांधी मैदान में जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इस दौरान उनका सम्मान किया जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे ग्राम पंचायत मजगाव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वही शाम 6 बजे के बाद क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क करेंगे। कल रविवार को सुबह 7.30 बजे कवर्धा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

 

#Deputy CM#public dialogue#Kawardha

Source : Agency

पाठको की राय