Tuesday, October 20th, 2026

डिप्टी सीएम बोले: हर साल माताओं के खाते में भेजे जाएंगे 12 हजार रुपये, तेंदूपत्ता की 5500 में होगी खरीद

कवर्धा.

कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा सोमवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। डिप्टी सीएम ग्राम केजादाह में आयोजित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मेला-मड़ई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बड़ौदा कला में सर्व सर्वसमाज के सामुदायिक भवन व मंच के लिए 15 लाख रुपये, ग्राम सिंगारपुर जंगल में सीसी सड़क के लिए पांच लाख रुपये, ग्राम सोनपुर में सीसी सड़क के लिए 4 लाख रुपये देने की घोषणा की।

डिप्टी सीएम ने ग्रामीणों की सभी मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए बजट में प्रावधान कर लिया गया है। प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की राशि माताओं के खाते में डाली जाएगी। जल्द ही राशि मिलने लगेगी। तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपये में की जाएगी। इसके लिए 4000 रुपये बोनस का भी प्रवधान है। कार्डधारियों को 500 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा। भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सभी वादे को मोदी की गारंटी में पूरा किया जाएगा। अब तक छत्तीसगढ़ की सरकार ने मोदी की गारंटी में शामिल दस बड़ी गारंटी को पूरा किया है। इसके बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ग्राम कल्याणपुर और छोटे पीपरटोला में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए। लोगों के साथ बैठकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।

 

#Deputy CM#Tendupatta#purchased Rs 5500#12 thousand rupees#sent to mothers

Source : Agency

पाठको की राय