Thursday, October 22nd, 2026

डिप्टी सीएम केशव बोले- सड़कों की गड्ढा मुक्ति के फोटो एप पर अपलोड करें 

लखनऊ
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिए हैं कि गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत 50 प्रतिशत कार्य 15 अक्तूबर तक तथा बाकी सभी काम 15 नवंबर तक हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा किअभियान के तहत जहां पैच वर्क किया जाना है, उन स्थलों के फोटो विभाग के ‘निगरानी ऐप’ पर अपलोड किएजाएंगे। काम पूरा होने पर भी फोटो ऐप पर अपलोड किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गड्ढा मुक्ति कार्यों काप्रथम सत्यापन 15 से 30 अक्तूबर के मध्यतथा अंतिम सत्यापन 16 से 30 नवंबर के मध्यकराया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 25 करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं का निरीक्षण संबंधित जोनके मुख्य अभियंता अनिवार्य रूप से करेंगे। निरीक्षण रिपोर्ट लोकनिर्माण विभाग केविश्वकर्मा ऐप परअपलोड करेंगे। पांचसे 25 करोड़ तक के कार्यों कानिरीक्षण अधीक्षण अभियन्ता करेंगेऔर निरीक्षण आख्याऐप पर अपलोडकरेंगे। 
 

 

#Deputy CM Keshav

Source : Agency

पाठको की राय