Tuesday, October 20th, 2026

डिप्टी सीएम पहुंचे रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने, ‘गर्भगृह’ को किया प्रणाम

अयोध्या.
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि निर्धारित होने के बाद अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माण कार्य में और तेजी लाई जा रही है। रविवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि स्थल पर निर्मित हो रहे प्रभु श्री रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद ‘गर्भगृह’ में पहुंचकर प्रणाम किया।

बता दें कि राम मंदिर का निर्माण जोरों पर है। बीते बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि 22 जनवरी 2024 को निर्धारित की गई है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया। पीएम मोदी खुद अपने हाथों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

 

#Deputy CM Keshav Prasad Maurya

Source : Agency

पाठको की राय