Wednesday, October 21st, 2026

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस के लिए मांगे वोट, पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील

सरगुजा/मरवाही\सीतापुर.

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मरवाही विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। उन्होंने मंच से कांग्रेस के घोषणा पत्र में किये गए वादों को जनता का बताया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव मरवाही विधानसभा के कोदवाही गाँव मे चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान टीएस बाबा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से आप भली भांति परिचित है, अब राजतंत्र नही, आज वोटर ही राजा है, कांग्रेस पार्टी ने आपके लिए क्या किया ये मुझसे ज्यादा आप जानते हैं, कई काम नहीं हो पाते हमारी कोशिश रहती है पूरे काम हों। टीएस सिंहदेव ने कहा कि राहुल सरगुजा के सीतापुर में कांग्रेस की सरकार आने पर वादा किया और किसान को 2500 दिया 10 दिन के अंदर राहुल गांधी ने इस कार्य को करने की बात की थी उन्होंने ये भी बताया कि कैबिनेट ने दो घंटे के अंदर किसानों का कर्जा माफी किया गया, राहुल ने कहा था कि अगर पब्लिक से वादा किया गया है  उसको जरूर पूरे करें नहीं तो मुख्यमंत्री भी बदले जाएंगे, अगर हम पूर्ण बहुमत से आएंगे तो फिर किसान का कर्जा माफ जायेगा।

 

#Enumerating the works of Congress

Source : Agency

पाठको की राय