Wednesday, October 21st, 2026

उप मुख्यमंत्री शुक्ल प्रयागराज में कुंभ कॉन्क्लेव में हुए शामिल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज में इंडिया थिंक काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कुंभ कॉन्क्लेव के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित बौद्धिक जनों से संवाद करते हुए कुंभ की प्रासंगिकता और इसके महत्व पर विचार साझा किए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इस आयोजन को ज्ञान और विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच बताया, जहां भारत की सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक समरसता पर चर्चा की गई। उन्होंने इस अवसर पर सभी विशिष्ट अतिथियों का अभिवादन करते हुए आयोजकों को उनकी सराहनीय पहल के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, परमार्थ निकेतन आश्रम (ऋषिकेश) के अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती (मुनि जी) और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय