Saturday, October 24th, 2026

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण कार्यों का मुआयना किया

भोपाल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा नगर निगम क्षेत्र में जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे वृक्षारोपण का जायजा लिया। उप-मुख्यमंत्री ने झलबदरी तालाब तालाब के चारों ओर सघन वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने तालाब में वर्ष भर पर्याप्त पानी संचित रहने के लिए यथोचित व्यवस्था करने के लिए कहा । उप-मुख्यमंत्री ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में वन विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित रोपित पौधों की उचित देखभाल और सुरक्षा का पूरा प्रबंध करें।

पचमठा में सुंदरकांड के सामूहिक गायन कार्यक्रम में शामिल हुए

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा में विकास के साथ-साथ भक्ति की भावना प्रवाहित हो रही है। राम दरबार द्वारा पचमठा में बीहर माँ की आरती की जा रही है जो पचमठा के भौतिक विकास को भव्यता प्रदान कर रही है। श्री शुक्ल पचमठा में राम दरबार द्वारा बीहर आरती के 201 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सुंदरकाण्ड के सामूहिक गायन कार्यक्रम में शामिल हुए तथा पूजा-अर्चना की।

 

 

#Deputy Chief Minister Shri Shukla

Source : Agency

पाठको की राय