उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा एयरपोर्ट समारोह स्थल का किया निरीक्षण
भोपाल
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को बनारस से शाम 4 बजे वर्चुअल माध्यम से रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए रीवा में एयरपोर्ट परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने एयरपोर्ट परिसर स्थित समारोह स्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल रीवा संभाग के कमिश्नर श्री बीएस जामोद, आईजी श्री एमएस सिकरवार, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, एयरपोर्ट एथारिटी के अधिकारी श्री रामजी अवस्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#Deputy Chief Minister Shri Shukla

पाठको की राय