उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पुस्तिका का किया विमोचन, ‘छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रतनपुर’ की मिलेगी जानकारी
रायपुर.
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास पर राज्य के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल महामाया धाम रतनपुर पर आधारित पुस्तिका ‘छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रतनपुर’ का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि इसमें रतनपुर के सभी मंदिरों, तालाबों और सांस्कृतिक विरासतों की जानकारी दी गई है।
जो बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए मार्गदर्शिका के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने रतनपुर के तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल के रूप में प्रचार-प्रसार के लिए भी इसे उपयोगी बताया। विमोचन के दौरान पुस्तिका के लेखक श्री बलराम पाण्डेय सहित सर्वश्री कन्हैया यादव, रविंद्र दुबे, संतोष तिवारी, तीरथ यादव, बबलू कश्यप तथा बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी सर्वश्री संजय सोनी, वासित अली एवं ताहिर अली भी मौजूद थे।
#Chhattisgarh-Ratanpur pilgrimage#Deputy Chief Minister#Arun Saw

पाठको की राय