Tuesday, October 27th, 2026

उप मुख्यमंत्री आपातकाल गोष्ठी में बोले, आजादी के बाद सबसे बड़ी लड़ाई इमरजेंसी रही

बरेली
यूपी के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक आज बरेली में हैं। आइएमए हाल में आपातकाल विषय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पहुंचे। इसके बाद जिले में चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस बीच उनके जिला अस्पताल का निरीक्षण करने की भी संभावना है। आपातकाल पर आयोजित गोष्ठी में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सबसे बड़ी लड़ाई इमरजेंसी रही जिसमें लोकतांत्रिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था और समाचार बगैर सेंसर के नही छप सकता था।

 

 

#Deputy Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय