38 करोड़ रुपये की 12 सड़कों का आज लोकार्पण करेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद
बरेली
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद बुधवार को 38.02 करोड़ रुपये की लागत से बनीं 12 सड़कों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह आईवीआरआई, सेटेलाइट और नकटिया नदी पर बने दूसरे पुल का भी उद्घाटन करेंगे। हालांकि इन तीनों ही पुलों पर आवागमन शुरू हो चुका है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को आगरा जाने के दौरान कुछ समय बरेली में रुकेंगे। इस दौरान यहां वह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही 38.02 करोड़ लागत की 29.689 किलोमीटर लंबी 12 सड़कों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा आईवीआरआई, सेटेलाइट और नकटिया पुल पर बने पुलों का उद्घाटन करेंगे। ये पुल कई महीने पहले ही बनकर तैयार हो गए थे। इन पर यातायात भी शुरू हो चुका है लेकिन लॉकडाउन के चलते उद्घाटन नहीं हो सका।
इन सड़कों का करेंगे लोकार्पण
- सेमीखेड़ा वसुधरन मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण : 16.86 लाख
- मियांपुर संपर्क मार्ग : 7.04 लाख
- बंजरिया जागीर संपर्क मार्ग : 30.82 लाख
- भमोरा-आंवला-रामनगर मार्ग पर पुलिया : 93.04 लाख
- मेथी चौराहे से क्योलड़िया मार्ग : 1659.68 लाख
- टियूलिया में बड़ा बाईपास से नहर पटरी मार्ग : 21.47 लाख
- सीबीगंज से जोगीठेर मार्ग की मरम्मत : 64.75 लाख
- बरेली-बीसलपुर मार्ग का नवीनीकरण : 48.01 लाख
- पीलीभीत बाईपास से केसरपुर तक नवीनीकरण : 134.12 लाख
- भैंसटा संपर्क मार्ग से इनौनिया मोहनपुर संपर्क मार्ग : 43.18 लाख
- मोहरनिया मार्ग से हरहरपुर मार्ग : 31.99 लाख
- मगरासा भौवा बाजार क्योलड़िया से बौरिया संपर्क मार्ग : 22.75 लाख
#Deputy Chief Minister Keshav Prasad

पाठको की राय