Saturday, October 24th, 2026

उपमुख्यमंत्री ने दी सौगात, रोशनी से जगमग होंगे उकलाना हलके के 15 गांव 

हिसार
कोरोना महामारी के बीच भी हरियाणा में विकास कार्य तेजी से जारी हैं। सरकार का मानना है कि पिछले साल लॉकडाउन की वजह से जो काम रुक गए थे, उसमें तेजी लाई जाए। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उकलाना हलके के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। जिससे ये पूरा इलाका रोशनी से जगमग हो जाएगा। लंबे वक्त से लोग अंधेरे की वजह से परेशान होते थे, क्योंकि बहुत सी जगहों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी थीं। मामले में हरियाणा के पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने बताया कि उकलाना हलके की पंचायतों द्वारा उनके गांवों में बस स्टैंड सहित मुख्य चौराहों पर स्ट्रीट और हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग की गई थी। 

इसके पहले चरण में उकलाना हलका के 15 गांवों के बस स्टैंड और मुख्य चौराहों पर स्ट्रीट एवं हाई मास्ट लाइटें लगवाई जाएंगी। जिसके लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। राज्यमंत्री ने आगे कहा कि गांव बिठमड़ा में 70.95 लाख, हसनगढ़ में 62.10 लाख, सुरेवाला में 53.46 लाख, दौलतपुर में 62.35 लाख, खेदड़ में 74.32 लाख, लितानी में 67.70 लाख, कुलेरी में 73.17 लाख, खरक पूनिया में 66.95 लाख, अग्रोहा में 73.06 लाख, बधावड़ में 63.54 लाख, पाबड़ा में 69.84 लाख, भैरी अकबरपुर में 60.36 लाख, किरमारा में 66.25 लाख, चमारखेड़ा में 60.59 लाख, सिवानी बोलान में 65.14 लाख रुपये इसके लिए आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद पूरा इलाका रोशनी से जगमग हो जाएगा। उन्होंने इस विकासकार्य के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को खास धन्यवाद दिया।
 

 

#रोशनी से जगमग

Source : Agency

पाठको की राय