Wednesday, October 21st, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

रायपुर

उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव 6 दिसम्बर को मुंगेली में अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे 6 दिसम्बर को दोपहर तीन बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। वे शाम चार बजे मुंगेली के करही स्थित जिला न्यायालय में अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे शाम पांच बजे मुंगेली से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। साव शाम छह बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगे।

 

#arun

Source : Agency

पाठको की राय