केस जीतने की ख़ुशी में डेप ने भारतीय रेस्टोरेंट में खर्च किए 48 लाख रुपए
हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप ने पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में जीत हासिल करने का जश्न मनाया. उन्होंने रविवार शाम इंग्लैंड के बर्मिंघम के एक भारतीय होटल में अपने दोस्तों के साथ की पार्टी. डेप ने खास सेलिब्रेशन करी डिनर पर 62,000 डॉलर (48.22 लाख रुपये) खर्च किए.
रिपोर्ट के अनुसार, डेप ने वाराणसी रेस्तरां में इंडियन फूड, कॉकटेल और शैंपेन की दावत दी. बता दें कि एक्टर डेप ने बुधवार को अपनी पूर्व पत्नी हर्ड के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल की. कोर्ट ने मानहानि के मुकदमे में 10.35 मिलियन डॉलर का फैसला सुनाया. डेप अपने संगीतकार मित्र और सहयोगी जेफ बेक और उनकी पार्टी के 20 अन्य लोगों के साथ खाना खाया.
20,000 वर्ग फुट का रेस्तरां बंद कर दिया गया था, ताकि डेप और उनके दोस्त अकेले खा सकें और वे लगभग आधी रात को चले गए. रेस्टोरेंट के मैनेजर मोहम्मद हुसैन ने बताया कि रविवार दोपहर को हमारे पास एक कॉल आया जिसमें कहा गया था कि जॉनी डेप लोगों के एक समूह के साथ खाना खाना चाहते हैं.
हुसैन ने कहा कि मैं चौंक गया था और सबसे पहले मुझे लगा कि यह एक मजाक हो सकता है. लेकिन फिर उनकी सुरक्षा टीम पहुंची (और) रेस्तरां की जांच की. हमने उन्हें पूरी जगह दी क्योंकि हम चिंतित थे कि वह अन्य खाने वालों से परेशान हो सकते हैं.

पाठको की राय