Tuesday, October 20th, 2026

विभागीय परीक्षा 24 जनवरी से 31 जनवरी तक होगी

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग सी-अनुभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) महानदी भवन मंत्रालय नया रायपुर के पत्र के परिपालन में  24 जनवरी से 31 जनवरी  तक विभागीय परीक्षा आयोजित  की जाएगी।

रायपुर संभाग के  आयुक्त ए कुलभूषण टोप्पो ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में क्रमश: प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा केन्द्र छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, बैरन बाजार रायपुर में होगा। आनंद मसीह  उपायुक्त (रा.) को विभागीय परीक्षा केन्द्र प्रभारी एवं समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। सुश्री दीप्ती वर्मा डिप्टी कलेक्टर को सहायक परीक्षा केन्द्र प्रभारी प्रथम पाली के लिए तथा द्वितीय पाली के लिए श्री ए.ओ. लारी, उप संचालक, रोजगार कार्यालय रायपुर को  सहायक परीक्षा केन्द्र प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

#Departmental

Source : Agency

पाठको की राय