एमडी सहित बेदाग रिटायर हुए चार अफसर पर होगी विभागीय कार्रवाई
लखनऊ
सहकारिता विभाग में हुए भर्ती घोटाले में उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक के एमडी भूपेंद्र कुमार विश्नोई समेत रिटायर हुए चार अन्य अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। शासन में इसके लिए तैयारी चल रही है। रिटायर हुए अधिकारियों के खिलाफ इसलिए विभागीय कार्रवाई होगी क्यूंकि वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामले में फंसे है और रिटायर होने से चार साल तक सरकारी सेवक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने का नियम है।
यूपीसीबी के एमडी भूपेंद्र कुमार लगातार दूसरे ऐसे अधिकारी हैं जो एसआईटी जांच में सहकारिता की भर्तियों में बरती गई अनियमितता में लिप्त पाए गए हैं। इससे पूर्व यूपीसीबी के एमडी रहे आरके सिंह को बैंक में सहायक प्रबंधक के पदों पर हुई भर्तियों में अनियमितता के मामले में पहले निलंबित बाद में पदावनत किया जा चुका है। सूत्र बताते हैं कि एसआईटी ने सरकार को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में सेवा मंडल के तत्कालीन चेयरमैन रहे रामजतन यादव की संपत्तियों की जांच कराने के लिए सरकार को लिखा है। सरकार ने एसआईटी की रिपोर्ट पर सहमति दे दी है।

पाठको की राय