Saturday, October 24th, 2026

विभाग ने बढ़ाई समयसीमा, अब 31 मार्च तक ऑफलाइन जमा होगा लगान

पटना
ऑनलाइन लगान की बाध्यता से राजस्व वसूली में आ रही परेशानी को देख राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने ऑफलाइन लगान भुगतान की समय-सीमा बढ़ा दी है। किसान अब 31 मार्च तक ऑफलाइन भू लगान जमा कर सकते हैं। पहले एक अक्टूबर से सिर्फ ऑनलाइन लगान की व्यवस्था की गई थी।  राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने लगान वसूली की समीक्षा की तो पता चला कि इसकी गति मंद हो गई है। वित्तीय वर्ष में अब चार महीना ही शेष बचा है और राजस्व वसूली आधी ही हो पाई है। विभाग का लक्ष्य 500 करोड़ की वसूली का है। 

इसी के साथ यह अंदाजा भी लगा कि किसान ऑनलाइन लगान जमा करने में कम रुचि दिखा रहे हैं। लिहाजा एक बार फिर से पुरानी व्यवस्था को लागू कर दिया गया। किसान चाहें तो ऑनलाइन भी लगान जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन जमा करने के लिए उन्हें 31 मार्च तक ही समय दिया गया है।
 

 

#Department

Source : Agency

पाठको की राय