डेंगू: 9300 घरों में लार्वा, रोज मिल रहे दर्जनों केस
भोपाल
राजधानी के अस्पतालों में वायरल डिसीज के मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा डेंगू व चिकगुनिया के मामले सामने आ रहे हैं। जिला मलेरिया विभाग का दावा है कि इस पर रोकथाम के लिए लार्वा सर्वे एवं फॉगिंग करा रहा है। लेकिन डेंगू के मामले कम होने के बजाय और बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि रोजाना औसतन एक दजर्न से अधिक केस मिल रहे हैं।
इस साल अब तक 175 क न्फर्म केस मिल चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अखिेलश दुबे ने बताया कि हेल्थ की 39 एवं बीएसमी की 85 टीमें लार्वा सर्वे एवं फीवर सर्वे में लगी हुई हैं। हमारा फोकस उन स्थानों पर ज्यादा है, जिन इलाकों में सबसे ज्यादा केसेस आए हैं। अब तक 9300 घरों में लार्वा एवं डेंगू के 175 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही 48 चिकनगुनिया के के स सामने आ चुके हैं। हालांकि मलेरिया के केसों ही हालत बेहतर है अब तक 23 मामले ही सामने आए हैं।
जिला मलेरिया लार्वा सर्वे टीम ने बताया कि विजय नगर डेंगू के मामले में सबसे ज्यादा हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा केसेस पाए गए हैं। इसके अलावा जीएमसी हॉटस्ल, एम्स हॉस्टल अरेरा कॉलोनी, शिवाजी नगर, सुभाष नगर, लालघाटी, साकेत नगर, बरखेड़ा पठानी आदि इलाके हॉट स्पॉट बने हुए हैं।

पाठको की राय