Saturday, October 24th, 2026

धर्मशाला में 26 जून को पुरानी पेंशन के लिए होगा शक्ति प्रदर्शन

धर्मशाला
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान रजिंदर मिन्हास ने कहा कि लगातार पेंशन बहाली पर सरकार ने एक लाख बीस हजार कर्मचारियों को नजरअंदाज किया है। जहां पेंशन की मांग करने बाले कर्मचारियों पर सरकार ने एफआइआर करवाई है, वहीं कुछ कर्मचारियों को ट्रांसफर भी किया। जिला प्रधान ने कहा कि कर्मचारियों ने भी अब सरकार को विधानसभा चुनाव से पहले अपनी ताकत और एकता दिखाने का मन बना लिया है। इसलिए हिमाचल के 12 जिलों में कर्मचारियों ने अब शक्ति प्रदर्शन राज्य कार्यकारिणी के आदेश पर किया जा रहा है।

इसी सिलसिले में बीते रोज जिला कांगड़ा के संगठन के 21 खंडों के खंड प्रधानों ने एक आनलाइन गूगल मीट से 26 जून को धर्मशाला में शक्ति प्रदर्शन करने के लिए सहमति दी है और भरोसा दिलाया है कि इस दिन कांगड़ा के 20 हजार कर्मचारी धर्मशाला में पेंशन बहाली की हुंकार भरेंगे। जिला प्रधान ने कहां की इसी माह हमीरपुर में हुई राज्य कार्यकारणी की बैठक में मानसून सत्र में विधानसभा घेराव का निर्णय संगठन ने लिया है ओर इस घेराव में एनपीएस कर्मचारियों के परिवार भी शामिल रहेंगे। उससे पहले 26 जून को धर्मशाला में यह प्रदर्शन सरकार को एक अग्रिम चेतावनी होगा। जिला प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार तत्काल राजस्थान सरकार की तरह पुरानी पेंशन बहाली करें नही तो विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को भुगतना होगा।

 

#Demonstration

Source : Agency

पाठको की राय