Tuesday, October 20th, 2026

राजस्व अमला कर रहा सीमांकन

नरसिहंपुर
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशों के परिपालन में राजस्व अधिकारियों द्वारा संबंधित तहसीलों की ग्राम पंचायतों में सीमांकन का कार्य किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मई को जिले में सीमांकन के 53 प्रकरणों का निराकरण किया। तहसील नरसिंहपुर में 8, करेली में 9, गोटेगांव में 5, तेंदूखेड़ा में 8, गाडरवारा में 16 और सांईखेड़ा में 7 सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण किया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय