Wednesday, October 21st, 2026

हबीबगंज स्टेशन का नाम अटलजी के नाम पर बदलने की मांग

भोपाल
देश का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन हबीबगंज का नाम बदलने की मांग भाजपा में भी उठने लगी है। पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने भी हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है। इससे पूर्व भी इस स्टेशन का नाम बदलने को लेकर मांग उठती रही है। वर्ल्ड क्लास स्टेशन का उद्घाटन 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

 पवैया ने कहा कि जब हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ स्टेशन बन रहा है तो स्टेशन का नाम भी सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए। उन्होंने स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की मांग की है, क्योंकि अटलजी एमपी के लाल थे। इसलिए उनके नाम पर स्टेशन का नाम होना चाहिए। जयभान सिंह पवैया ने कहा कि जहां तक मेरी राय है, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े सर्व सुविधा युक्त रेलवे स्टेशन का लोकापर्ण करने जा रहे हैं, ऐसे में इस स्टेशन का नाम भी बड़ा होना चाहिए।  जयभान सिंह पवैया ने कहा कि कौन थे हबीब महोदय, किस गली का नाम है, इतने बड़े स्टेशन का नाम ये नहीं हो सकता।  इसलिए इस स्टेशन का नाम हबीबगंज की जगह अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि रेल मंत्रालय इस पर जरूर विचार करेगा।

 

 

#Atalji

Source : Agency

पाठको की राय