बलरामपुर से बीजापुर तक उठी शराबबन्दी की मांग
रायपुर। कोरोना के राष्ट्रीय आपदा के बीच राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ में एक मात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दल जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संस्थापक स्व अजीत जोगी के 75 वीं जन्मदिन व प्रथम जयंती के अवसर पर पार्टी के द्वारा आॅनलाइन वर्चुअल बैठक के माध्यम से अपनी भावपूर्ण श्रध्दांजलि अर्पित किए। बैठक में छत्तीसगढ़ को लेकर जोगी के छत्तीसगढ़ प्रथम के सिद्धांत, उनकी दूरदृष्टि सोच, विचार और योगदान पर पर चर्चा करते हुए उनके अधूरे सपने को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिया सरकार बनाने का संकल्प लिया। बैठक में बलरामपुर से बीजापुर तक बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं ने भाग लेकर स्व. अजीत जोगी को याद किए और पूर्ण शराबबन्दी कर सच्ची श्रध्दांजलि देने की मांग किए। इसके अतिरिक्त कोरोना से लड?े के लिए सरकार को जिला और ब्लॉक स्तर पर सर्वदलीय बैठक आयोजित कर रणनीति बनाने की भी मांग उठी है।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी ने कहा पिछले लॉक डाउन में जोगी जी ने अपनी आत्मकथा लिखी थी उनकी जीवनी हमें मार्ग दिखाता है और उनका संघर्ष ही हमारे लिए प्रेरणा है। भयंकर कोरोना कॉल में जोगी जी के 75 वीं जयंती में हमने स्व जोगी जी की सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस को कोरोना मरीजों के लिए दान किया जिसका सार्थक परिणाम देखने को मिल रहा है जिससे उनकी आत्मा को शांति मिल रही है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने कहा स्व जोगी अमर है, वे हमारे मुखिया थे, है और रहेंगे। हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे, वे अदृश्य रूप से हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे, उनके अधूरे सपने को हम सब मिलजुलकर पूरा करेंगे। यह पार्टी की बैठक नहीं बल्कि परिवार की बैठक है, भयंकर कोरोनाकाल में हम ज्यादा से ज्यादा अपना , अपने परिवार, नगर, समाज और राज्य का ध्यान रखें एक दूसरे की मदद करें और कोरोना को हराएं। आप सभी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए जो विभिन्न सुझाव दिए है उसके आधार पर आगामी रणनीति बनाएंगे।
इस दौरान बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और नेताओं ने बताया कि विभिन्न जिलों में युद्ध स्तर पर पार्टी के द्वारा ब्लड, प्लाज्मा, एम्बुलेंस सुविधा और खाद्य सामग्री वितरित कर कोरोना मरीजों को सेवाएँ दिया जा रहा है।

पाठको की राय