Monday, October 19th, 2026

5 मिनट में तैयार होगा लाजवाब कलाकंद, मीठा खाने का मन हो तो झटपट ट्राय करें ये रेसिपी

सामग्री :

    पनीर 250 ग्राम कसा हुआ
    कंडेंस्ड मिल्क 200 ग्राम
    इलायची पाउडर आधा टीस्पून
    पिस्ता या बादाम 1 टेबलस्पून बारीक कटे हुए
    घी एक टीस्पून

विधि :

    सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में घी डालकर हल्का गरम करें।
    इसमें कसा हुआ पनीर डालें और दो मिनट तक हल्की आंच पर भून लें।
    अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और लगातार चलाते हुए पांच मिनट तक पकाएं, जब तक ये थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
    इलायची पाउडर डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें।
    अब एक प्लेट या ट्रे में घी लगाकर चिकना कर लें और पनीर को इसमें डाल दें।
    ऊपर से कटे हुए पिस्ता या बादाम से सजाएं और हल्का दबाकर सेट कर दें।
    इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें, फिर मनचाहे शेप में काट लें।
    मुलायम और स्वादिष्ट इंस्टेंट कलाकंद सर्व करने के लिए तैयर है।

 

 

#Delicious Kalakand

Source : Agency

पाठको की राय