Thursday, October 22nd, 2026

एक हार भी बर्दाश्त नहीं कर पाएगी Delhi Capitals, प्लेऑफ से कट सकता है पत्ता

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 के कुल 40 मैच खेले जा चुके हैं। ज्यादातर टीमों ने अपने 8-8 मैच खेल लिए हैं। इस वक्त गुजरात टाइटन्स टॉप पर है तो वहीं सबसे आखिरी पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स है। दोनों टीमों के अंकों में अंतर जमीन-आसमान का है। गुजरात के खाते में जहां 12 अंक हैं तो वहीं दिल्ली के खाते में महज 4 अंक है। इतना ही नहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना आग पर फूंक-फूंककर कदम रखने जैसा होगा।

दिल्ली कैपिटल्स यहां से अब एक भी हार बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2023 के छठी हार का सामना शनिवार को करना पड़ा जब वे अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद से हार गए। इस हार ने दिल्ली के लिए मुसीबत पैदा कर दी है। अगर दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2023 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो फिर टीम को बाकी बचे सभी 6 मुकाबले जीतने होंगे। अगर टीम एक भी मैच हार जाती है तो फिर समस्या खड़ी हो जाएगी।


आईपीएल 2023 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इस सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 16 अंक चाहिए होंगे। आईपीएल के इतिहास में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब 16 या इससे ज्यादा अंक हासिल करने वाली टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। 2013 के सीजन में आरसीबी 18 अंक हासिल करने के बाद भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन इस बार ऐसे समीकरण हैं कि 16 अंक हासिल करने वाली टीम प्लेऑफ तक पहुंच जाएगी।

दिल्ली का क्या होगा?

अगर दिल्ली कैपिटल्स एक भी मैच हार जाती है तो फिर अपने दम पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। 6 में से 5 मैच जीतने पर टीम 14 अंकों तक पहुंच पाएगी और ऐसे में अगर-मगर की स्थिति होगी। यही कारण है कि टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर तो नहीं होगी, लेकिन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए अन्य टीमों को नतीजों के अलावा हार-जीत का अंतर भी देखा जाएगा। पिछले साल भी दिल्ली की टीम 14 अंकों पर क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय