Thursday, October 22nd, 2026

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्ट्जे हुए कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली
आईपीएल 2021 का जीत के साथ आगाज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्ट्जे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की पुष्टि एएनआई ने की है। नोर्ट्जे पिछले मंगलवार को मुंबई पहुंच गए थे और अब उन्होंने सात दिन का अनिवार्य क्वारंटाइन पीरियड भी पूरा कर लिया था। उन्होंने इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल का पहला मैच नहीं खेल था। टीम ने इस मैच में 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी। टीम ने दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाजों को इस साल टीम में बरकरार रखा गया है, क्योंकि पिछले सीजन में दिल्ली को फाइनल में पहुंचाने में इनका अहम योगदान रहा था।

बीसीसीआई के कोरोना नियमों के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी या स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसमें जिस दिन कोरोना के लक्षण मिले हैं, उसके अगले 10 दिनों के लिए उसे बोर्ड द्वारा डिजायन किए गए बायो बबल एरिया में आइसोलेट किया जाता है। तेज गेंदबाज नोर्ट्जे आईपीएल 2021 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज छोड़कर आए थे। इस दौरान उन्होंने तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैच खेले। इसके बाद वे दक्षिण अफ्रीका के अन्य साथी खिलाड़ियों के संग भारत आ गए थे। टीम को तीसरे वनडे में पाकिस्तान टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और वनडे सीरीज भी गंवा दी।

 

 

#Delhi Capitals

Source : Agency

पाठको की राय