सेल्फ़ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ के प्रतिनिधि मण्डल ने डॉ. महंत से मुलाकात की
जांजगीर-चाम्पा
सेल्फ़ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष वरुण पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदेश भर से 25 सदस्यीय प्रशिक्षकों एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभाअध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर चरण दास महंत से मुलाकात कर सेल्फ़ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम को हरियाणा की संस्था को दिए जाने का विरोध करते हुएउचित कार्यवाही किये जाने के लिये उनसे आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, रानी लक्ष्मीबाई सेल्फ़ डिफेंस जो कि छत्तीसगढ़ के 14932 स्कूलों में सेल्फ़ डिफेंस प्रशिक्षण हेतु सात करोड़, 46 लाख साठ हजार रुपये स्वीकृति प्रदान किया गया है जिसे गुपचुप तरीके से किसी पंचकूला हरियाणा के शास्त्रांग इंडियन मार्डन मार्शल आर्ट नामक संस्था को टेंडर जारी किया गया है। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ पेंशन बाड़ा रायपुर द्वारा दिये गए हरियाणा की संस्था मनमानी तरीके से प्रशिक्षकों को उचित मानदेय भी देने में आनाकानी कर रहा है साथ ही राज्य एवं जिलों में पंजीकृत और वर्षो से इस कार्य में सेवा देते आ रहे प्रशिक्षको को अवसर भी नहीं दे रहा है। आवेदन में केंद्र सरकार की राशि का दुरुपयोग न हो और इसे रोक लगाने के लिए सरकार से निवेदन किया गया है,या फिर इसे जिले वार राशि का आबंटन कर वहाँ के स्थानीय छत्तीसगढिय़ा बेरोजगार युवा, युवती प्रशिक्षकों को कार्य दिए जाने की बात कही गई है। उक्त आयोजन में रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार भाठापारा, कोरबा, रायगढ़, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया, सूरजपुर, अम्बिकापुर, बलरामपुर, जशपुर,जगदलपुर, जांजगीर चाम्पा, नारायणपुर,दुर्ग, राजनांदगांव,बेमेतरा, दंतेवाड़ा, सुकमा सहित अन्य जिलों के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौपा गया। सक्ति, जांजगीर, चाम्पा के जीआर प्रधान,मनीष साहू, सुनील सिदार, कु मेघा योगी, कु. मल्लिका राठौर, कु वंशिका नामदेव, कु झील योगी, कु. पल्लवी नामदेव ,कु गीता बरेठ, भानु प्रताप हंस, कु खुशबु महंत, कु दिव्या खूंटे, कु आँचल कुर्रे, हिमांगी केवट, स्वाति जाटवर, अदिति खूंटे, प्रकाश नामदेव,ज्योति सोनवानी, दीपक, कु पार्वती बंजारे, पीके बर्मन, राजू लहरे, शेरा टण्डन, कल्पना दिनकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

पाठको की राय