Tuesday, October 20th, 2026

हरदीहा साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष डेरहा राम साहू के नेतृत्व में हरदीहा साहू समाज रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मकर संक्रांति और छेरछेरा की बधाई देते हुए छेरछेरा सहित अन्य छत्तीसगढ़ी पर्वों पर अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को हरदीहा साहू समाज द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने हरदीहा साहू समाज द्वारा सामूहिक आदर्श विवाह आयोजन की सराहना करते हुए इसे सभी समाजों के लिए अनुकरणीय बताया। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर हरदीहा साहू समाज के उपाध्यक्ष हरीश साहू, मुकेश साहू, शत्रुघ्न साहू, जनक साहू, बी.आर. साहू, खोरबारा राम साहू, गजाधर साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय