Sunday, October 25th, 2026

DElEd की परीक्षा को स्थगित, फॉर्म भरने की अंतिम डेट बढ़ाई

भोपाल
Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा डीएलएड 2 वर्षीय पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है।

इसके संदर्भ में परीक्षा नियंत्रक, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आदेश क्रमांक 2441 दिनांक 12/5/2022 जारी किया गया। आदेश में लिखा है कि, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित डी.एल.एड (द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम) मुख्य परीक्षा प्रथम / द्वितीय वर्ष 2022 की मुख्य परीक्षा के परीक्षार्थियों हेतु ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अवधि में दिनांक 17.05.2022 तक वृद्धि की जाती है।

डी.एल.एड (द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम) मुख्य परीक्षा प्रथम वर्ष / द्वितीय वर्ष 2022 की मुख्य परीक्षा नियत कार्यक्रम अनुसार 02 जून 2022 से आयोजित होना थी। अपरिहार्य कारणों से उक्त परीक्षा स्थगित की जाती है। उक्त परीक्षा माह जुलाई 2022 के द्वितीय सप्ताह से आयोजित की जावेगी, जिसका विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम पृथक से जारी किया जावेगा।

 

#Board of Secondary Education

Source : Agency

पाठको की राय