Tuesday, October 20th, 2026

हजार वकीलों के बार काउंसिल रिकॉर्ड से डिग्री नादरद ,मचा हडक़ंप

जबलपुर


 राज्य के वकीलों की नियामक संस्था मप्र स्टेट बार काउंसिल से एक हजार नव नामांकित वकीलों की सनद गायब होने के मामले में बड़ी संख्या में वकीलों ने प्रदर्शन किया। वकीलों ने स्टेट बार काउंसिल के निलंबित क्लर्क पर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए उसकी बर्खास्तगी की मांग को लेकर वाइस चेयरमैन सैनी को ज्ञापन सौंपा।


जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के सचिव अधिवक्ता राजेश तिवारी ने निलंबित क्लर्क मुईन खान पर सनद गायब करने का आरोप लगाया। ज्ञापन में बताया गया कि स्टेट बार काउंसिल की कार्यकारी सचिव गीता शुक्ला ने सनद चोरी मामले की जानकारी काउंसिल के सभी 25 सदस्यों को भेज कर थाने में भी शिकायत की है। ज्ञापन सौंपने वालों में अधिवक्ता राजेश तिवारी, संपूर्ण तिवारी, ओमशंकर विनय पांडे, मनीष मेश्राम, हर्षवर्धन ङ्क्षसह राजपूत मौजूद थे। बार एसोसिएशन जबलपुर के सचिव मनीष तिवारी के अनुसार वे रविवार को स्टेट बार में नामांकन समिति की बैठक में शामिल होने गए थे। इस दौरान कार्यालय में निलंबित बाबू मुईन खान नजर आया। चूंकि उस पर एक हजार सनद गायब करने के आरोप लगा चुका था। पूछताछ करने पर उसने अभद्रता शुरू कर दी। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में कर दी गई है।

उधर, मुईन खान ने भी सिविल लाइन थाने में बार काउंसिल सदस्य मनीष तिवारी के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। खान का कहना है कि तिवारी ने उनसे अभद्रता और मारपीट की। विवाद को लेकर सोमवार को दिन भर हाईकोर्ट के गलियारों में गहमागहमी का माहौल बना रहा।

 

#मप्र स्टेट बार काउंसिल

Source : Agency

पाठको की राय