Saturday, October 24th, 2026

बिहार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साधा निशाना, सारे विपक्षी दलों को हमारे पायलट हवा में उड़ा देंगे

छपरा/सारण.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सारण लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूढ़ी के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद छपरा में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। सारण में गृह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूढ़ी के लिए चुनाव प्रचार किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब पड़ोसी देश भी समझ चुके हैं कि भारत दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है।

आज हमारी इतनी ताकत है कि जरूरत पड़ी तो भारत अपनी सीमा के उस पार भी मार सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस चुनाव में भी आप सभी का समर्थन प्राप्त होगा और सारे विपक्षी दलों को हमारे पायलट (राजीव प्रताप रूडी) हवा में उड़ा देंगे। सारण लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मत्री और भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

#opposition#Rajnath Singh

Source : Agency

पाठको की राय