Tuesday, October 20th, 2026

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को फारुक अब्दुल्ला का साथ मिला, कहा- देश का विभाजन बड़ी गलती थी

नई दिल्ली
धर्म के आधार पर भारत विभाजन को गलती बताने वाले राजनाथ सिंह को फारूक अब्दुल्ला का साथ मिला है। रक्षामंत्री के बयान से सहमति जताते हुए नेशनल कांफ्रेंस ने कहाकि वह राजनाथ सिंह के बयान से सहमत हैं। अब्दुल्ला ने कहाकि भारत विभाजन के चलते भारतीय मुसलमानों को तकलीफ उठानी पड़ती है।

भारत-पाक लड़ाई से देश में होता है धार्मिक तनाव
नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहाकि वह राजनाथ सिंह के इस बयान से सहमत हैं कि देश का बंटवारा एक ऐतिहासिक गलती थी। उन्होंने दिल्ली में संसद के बाहर यह बात कही। अब्दुल्ला ने कहाकि इसके चलते भारतीय मुसलमानों को मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहाकि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली लड़ाइयां देश में धार्मिक तनाव भी पैदा करती हैं। अगर भारत और पाकिस्तान एक देश होते तो इस तरह से तनाव से बचा जा सकता था।

राजनाथ सिंह ने कही थी यह बात
गौरतलब है कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में में 'स्वर्णिम विजय पर्व' मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि 1971 के युद्ध ने दिखाया कि ब्रिटिश शासन से आजादी के समय धर्म के नाम पर भारत का विभाजन एक ऐतिहासिक गलती थी। राजनाथ सिंह ने कहाकि पाकिस्तान का जन्म एक धर्म के नाम पर हुआ था, लेकिन इसके बावजूद यह एक नहीं रह सका था। बता दें कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान हार गया था, जिसके बाद अलग बांग्लादेश के रूप में अलग देश बना था।

 

 

#Defense Minister Rajnath Singh

Source : Agency

पाठको की राय