Tuesday, October 20th, 2026

दीपिका पादुकोण के पापा कोरोना वायरस की चपेट

      

देशभर में तमाम पाबंदियां लगाने के बाद भी कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या में तो कमी देखने को मिल ही रही है मगर कई एक्सपर्ट्स का इसपर ऐसा मानना है कि कोरोना के मामले इसलिए कम आ रहे हैं क्योंकि टेस्टिंग कम हो रही है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से तो ऐसी खबरें आनी कम नहीं हो रही हैं. हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण की फैमिली भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पिता और पूर्व भारतीय बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल में एडमिट हैं. 65 वर्षीय पूर्व बैडमिंटन प्लेयर बैंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती हैं और रिकवर कर रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी सामने आ रहा है कि वे आउट ऑफ डेंजर हैं और 2-3 दिन में डिस्चार्ज भी हो सकते हैं.


कोरोना वायरस की वजह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बुरा हाल हो गया है. कुछ ही दिनों के भीतर कई सारे कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. हाल ही में खबर आई थी कि करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अस्पताल में एडमिट हैं. इसके अलावा पटियाला बेब्स के अनिरुद्ध दवे, बिग बॉस 14 फेम रुबीना दिलैक और कुछ दिन पहले ही अपने पिता को खो चुकीं एक्ट्रेस हिना खान भी कोरोना वायरस से जंग लड़ रही हैं.

इस मुश्किल वक्त में कई सारे सितारे ऐसे हैं जो मदद को भी आगे आ रहे हैं. एक्टर सोनू सूद पूरी शिद्दत से लोगों की मदद करने में व्यस्त हैं. हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर ने भी कोरोना से लड़ रहे मरीजों को 7 लाख रुपए अपनी ओर से दिए थे. कई सारे स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी ओर से सहयोग दे रहे हैं.Live TV

 

Source : Agency

पाठको की राय