दीपिका पादुकोण के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म
मुंबई
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंजी है. कपल के घर एक नन्हीं परी ने दस्तक दी है. जी हां, एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है.दीपिका पादुकोण 7 सितंबर को मुंबई के एच.एन.रिलायंस अस्पताल में एडमिट हुई थीं. तभी से फैंस टक-टकी लगाकर इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे. अब पिंकविला की रिपोर्ट की मानें को दीपिका-रणवीर एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं.
पहले खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण 28 सितंबर को अपने बच्चे का वेलकम करेंगी. लेकिन तय डिलीवरी डेट से 20 दिन पहले ही उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा।
साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण ने सभी के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी कि वो मां बनने वाली हैं. शादी के 6 साल बाद दीपिका-रणवीर एक नन्ही परी के माता-पिता बन चुके हैं. जैसे ही ये खबर सामने आई है, कपल को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है.
#Deepika Padukone Ranveer Singh

पाठको की राय