Wednesday, October 21st, 2026

लोधेश्वरधाम में दीपावली मिलन व युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज

रायपुर
लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा (इकाई)  रायपुर के तत्वावधान में  21 नवंबर, रविवार को दीपावली मिलन, वार्षिक सम्मेलन व युवती-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन लोधेश्वरधाम टोल प्लाजा के पास कुम्हारी में आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, टाटानगर झारखंड,  दिल्ली, उत्तर-प्रदेश के सामाजिक लोग शामिल होंगे, इस दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड - 19 नियमों का पालन भी किया जाएगा।

लोधेश्वरधाम में दीपावली मिलन, युवक-युवती परिचय एवं स्मारिका का विमोचन 21 नवम्बर को होगा। इसी दिन  चंगोराभाठा ईकाई रायपुर छत्तीसगढ़ के समाज गठन को 21 वर्ष हो जाएगा।  समाज  द्वारा बुजुर्गो तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया जायेगा।  कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के भी युवक-युवती के अलावा अधिक संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी शामिल होंगे। इस अवसर पर समाज द्वारा प्रकाशित स्मारिका 2021-22 का विमोचन भी किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे। लोधेश्वरधाम निर्माण एवं सामाजिक, नारी उत्थान और विकास पर चर्चा भी की जायेगी  इस अवसर पर वरिष्ठ विशेषज्ञों  द्वारा कॅरियर पर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

 

#Deepawali

Source : Agency

पाठको की राय