Sunday, October 25th, 2026

दीनदयाल जयंती : प्रदेश भर में मनाई गई दीनदयाल जयंती

भोपाल
भाजपा रविवार को प्रदेश के सभी 65 हजार बूथ क्षेत्रों में पंडित दीनदयाल की जयंती मना रही है। इस दौरान गरीब बस्तियों में सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के लालघाटी स्थित दीनदयाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरकार द्वारा दीनदयाल के सिद्धांतों पर किए जा रहे कामों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।

उधर, छिंदवाड़ा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बस्तियों में सेवा कार्य कराए। जबलपुर में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की मौजूदगी में भाजयुमो द्वारा दूसरे चरण में 25 लाख पौधे लगाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके साथ ही जिलों में सम्मेलन कर भाजपा की रीति नीति और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का काम किया जा रहा है।

 

#Deendayal Jayanti

Source : Agency

पाठको की राय