Monday, October 19th, 2026

गणेश चतुर्थी पर फूलों से सजाएं पूजा का घर, मन भी खुश 'बप्पा' भी खुश

नई दिल्ली
10 सितंबर को गणेश चतुर्थी है, जिसके लिए पूरे देश में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। बुद्धि, ज्ञान और विघ्नविनाशक के रूप में पूजे जाने वाले श्री गणेश जी के स्वागत के लिए इस समय उनके भक्तगण पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसा माना जाता है कि गणपति जी का जन्म मध्यकाल में हुआ था इसलिए उनकी स्थापना इसी काल में होनी चाहिए। गणपति के आगमन पर हर कोई अपने घर को बहुत सुंदर ढंग से सजाने की कोशिश करता है। 

फूलों से सजाएं बप्पा का घर: गणपति की पूजा के लिए आप अपने पूजा स्थल को फूलों से सजा सकते हैं। ये बहुत आकर्षक लगेगा, कोशिश कीजिए आप इसके लिए कागज या प्लास्टिक का फूल लें और पूजा के लिए ओरिजनल फूलों का प्रयोग करें, क्योंकि सजावट के लिए काफी फूलों की जरूरत होगी ऐसे में भारी मात्रा में ओरिजनल फूल कैसे मिल पाएंगे। इसलिए आर्टिफिशियल फूलों का प्रयोग किया जा सकता है। वैसे भी फूल गणेश जी को काफी प्रिय है। इसलिए फूलों से पूजा घर सजाकर आप मन से भी खुश होंगे और 'बप्पा' भी खुश होंगे।
हरियाली का प्रयोग : आप पूजास्थल को सजाने के लिए हरियाली थीम रख सकते हैं। इसके लिए बैंबू प्लांट्स , रबर प्लांट और कैक्टस का प्रयोग कर सकते हैं। गुब्बारों और लाइट का प्रयोग: आप पूजास्थल को गुब्बारों, रंग-बिरंगी लाइटस और सुंदर साड़ी और दुपट्टों से भी सजा सकते हैं। रंगोली और दीयों का प्रयोग: आप पूजा स्थल के बाहर रंगोली का प्रयोग कर सकते हैं और मुख द्वार को दीयों से भी सजा सकते हैं।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय