Saturday, October 24th, 2026

सतपुड़ा भवन के तकनीकी परीक्षण के बाद होगा निर्णय : गृह मंत्री

भोपाल
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि राजधानी भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन के तकनीकी परीक्षण के बाद इमारत के बारे में कोई निर्णय होगा।

डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि आग प्रभावित सतपुड़ा भवन का पहले तकनीकी परीक्षण होगा। ये पता किया जाएगा कि वहां आग से कितनी क्षति हुई है। उसके बाद निर्णय होगा कि इमारत का रिनोवेशन होना है या उसे 'डिस्मेंटल' किया जाएगा।

सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल में पिछली 12 जून को आग लग गई थी। ये आग धीरे-धीरे छठवें माले तक पहुंच गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग अगले दिन तड़के बुझाई जा सकी थी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय