Tuesday, October 20th, 2026

दशक पुरानी समस्या हल... नहरपारा रोड चौड़ीकरण के आड़े आ रहे पांचों मकान टूटे

रायपुर
नहरपारा रोड चौड़ीकरण के आड़े आ रहे पांचों मकान निगम ने तोड़ दिए हैं। इससे सड़क की चौड़ाई बढ़कर करीब 30 फीट हो गई है। पांच मकान तोडऩे के बाद निगम को सड़क के लिए करीब-करीब 10 फीट की अतिरिक्त जगह मिली है। निगम अफसरों का कहना है कि अब जल्द ही सड़क बनाने का काम शुरू होगा। सुभाष नगर से नहरपारा होते हुए स्टेशन जाने के लिए करीब एक दशक पहले चौड़ीकरण का प्लान तैयार किया गया था। करीब 100 फीट लंबी सड़क का चौड़ीकर पांच मकानों के कारण अटका था।

महीनेभर पहले ही मकान मालिकों की सहमति के बाद तोडफोड़ शुरू की गई थी। इससे सड़क की चौड़ाई बढ़ गई है। तोडफोड़ वाले हिस्से को लेकर सड़क बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। नहरपारा विकास समिति के अध्यक्ष रमेश आहूजा ने कहा है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए बजट पूर्व में ही स्वीकृत है। मकान टूटे करीब हफ्तेभर बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। टूटे हुए हिस्से से धूल उडऩे लगी है। हालांकि चौड़ीकरण के रास्ते में बाधक बने मकानों को हटाकर महापौर और निगम कमिश्नर ने करीब एक दशक पुरानी समस्या हल कर दी है।

 

#widening broken

Source : Agency

पाठको की राय