Friday, October 23rd, 2026

देबारी के पिये पड़वा नही मोटाय, सिविल अस्पताल के शासकीय ब्लड जांच केंद्र मे अपना रूप

अमरपाटन
इस कहावत का अर्थ तो आप सब बखूबी समझते होंगे क्योंकि स्वच्छ भारत अभियान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए आज गलियारों में झाड़ू लगाकर बड़े-बड़े नेताओं को घूमते देखा गया। वहीं दूसरी तरफ स्वच्छ भारत अभियान में कुछ तस्वीरें चीख-पुकार करती नजर आ रही हैं। कि काश हम भी इन चिकनी सड़कों की तरह हमारा भी नंबर आता। लेकिन इस ओर बड़े-बड़े नेताओं की अधिकारी कर्मचारियों की नजर जाते हुए भी आंख बंद हो जाती है।

ऐसी ही कुछ तस्वीर हम आपके सामने ला रहे हैं जरा गौर से देखिए इन तस्वीरों को यह तस्वीर अमरपाटन सिविल अस्पताल के शासकीय ब्लड जांच केंद्र की है जहां चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है तो वहीं दूसरी तरफ बिल्डिंग में पेड़ तक उगाए हैं। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। आखिर किस तरह से स्वच्छ भारत अभियान की शपथ लेकर नगर को साफ करने की बात कही जाती है। भ्रस्टाचार की गंदगी करने वाले लोगों को कब साफ किया जाएगा। जिनकी वजह से ऐसे ही गंदगी फैलाई जा रही है।

 

 

#Debari's drank

Source : Agency

पाठको की राय