Thursday, October 22nd, 2026

गाजा में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 35,562 हुआ

गाजा

गाजा में इजरायली हमलों में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 35,562 हो गया है।समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में इजरायली सेना के हमलों में 106 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 176 अन्य घायल हो गए।

इसी के साथ अक्टूबर 2023 में फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष शुरू होने के बाद से कुल मौतों की संख्या 35,562 और घायलों की संख्या 79,652 हो गई है।

गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक प्रेस बयान में बताया कि भारी बमबारी और बचाव दल की कमी के कारण कुछ पीड़ित मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।

हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर अचानक हमला किया था। जिसमें करीब 1200 लोगों की मौत हो गई थी और 250 लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायल की सेना ने बड़े पैमाने पर गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ हमला शुरू किया।

 

#Gaza

Source : Agency

पाठको की राय