Wednesday, October 21st, 2026

अफ़गानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 से अधिक हुई

काबुल
अफगानिस्तान के हेरात और अन्य पश्चिमी प्रांतों में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या 2,000 से अधिक हो गई है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, शनिवार को अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के दो भूकंप आए। प्रभावित प्रांतों में हेरात के अलावा बदगीस और फराह भी शामिल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पहले कहा था कि बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए हैं।
 

 

#भूकंप

Source : Agency

पाठको की राय