Sunday, October 25th, 2026

पेंच में बाघों की मौत, टाइगर्स के ब्लड टेस्ट से सुलझेगी मौतों की गुत्थी

भोपाल
पेंच टाइगर रिजर्व में मारे गए तीन बाघों की मौत के रहस्य के खुलासे के लिए रिजर्व अब दूसरे सभी बाघों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। दरअसल, जनवरी के बाद से ही पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी में तीन बाघों की मौत हो गई थी। इसके बाद मौत के कारणों के बारे में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों ने अब रिजर्व के अन्य बाघों का ब्लड सैंपल लेने का फैसला लिया है। ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कहीं टाइगर रिजर्व के बाघों में कोई बैक्टीरियल बीमारी तो घर नहीं कर रही है। इसके लिए विभाग रणनीति बनाने में जुट गया है।

पेंच टाइगर रिजर्व में पिछले 20 दिनों से वन विभाग के छह अधिकारी, दो हाथियों में सवार होकर रिजर्व में बाघों को ढूंढने और नमूने लेने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उन्हें अभी तक कोई भी बाघ नहीं मिला है। बता दें कि रिजर्व में आखिरी गणना के समय 53 बाघ थे।

जानकारी के अनुसार जनवरी से अभी तक रिजर्व में 5 से 8 वर्ष की आयु वाले तीन बाघों की मृत्यु हो गई है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट ने अवैध शिकार की संभावना से इनकार किया गया है क्योंकि बाघों के शवों पर कोई जहर, करंट या चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। इसलिए अब बाघों में बैक्टीरियल बीमारी का पता लगाने के लिए बचे बाघों का टेस्ट करने का निर्णय लिया गया है।

 

#बाघ

Source : Agency

पाठको की राय