Sunday, October 25th, 2026

अवैध खनन के विरोध में आत्मदाह करने वाले संत विजयदास की मौत

नई दिल्ली
राजस्थान के भरतपुर में पहाड़ियों से अवैध खनन बंद करने को लेकर लंबे समय से आंदलन कर रहे साधु विजय दास ने बुधवार को आत्मदाह कर लिया था। साधु को गंभीर हालत में भरतपुर से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज तड़के विजय दास का निधन हो गया। विजय दास का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
 
भरतपुर पहाड़ी के एसडीओ संजय गोयल ने बताया कि बीती 21 जुलाई को आत्मदाह करने वाले साधु विजय दास की शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई है। दास का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। गोयल ने बताया कि शनिवार सुबह दास के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

#अवैध खनन

Source : Agency

पाठको की राय