Friday, October 23rd, 2026

दम घुटने से तीन बच्चों सहित मां की मौत, बोरसी से उठा धुआं बना काल

गया
गया के अतरी थाना क्षेत्र के मोहडा प्रखंड की दरियापुर पंचायत के मालती गांव में बोरसी के धुएं से दम घुटने से मां सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही अतरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा शुक्रवार सुबह 10बजे तक नहीं खुलने पर पड़ोस के लोगों को शक हुआ। पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जिस कमरे में सभी लोग सो रहे थे। उसका दरवाजा खोला तो उसमें बहुत धुआं भरा हुआ था और सभी लोग मृत पड़े थे। सभी लोग घर में सो रहे थे वह घर बॉक्सनुमा बना हुआ था और उसमें एक भी खिड़की नहीं थी। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय विभा देवी, 10 साल की सिमरन कुमारी, 8 साल के आर्यन कुमार और चार साल की अंकिता कुमारी के तौर पर हुई है। मृतक के पति पवन ठाकुर दिल्ली में रहकर टाइल्स लगाने का काम करते हैं।

 

 

#Death

Source : Agency

पाठको की राय